Home » बुलंदशहर » निर्जला एकादशी पर श्याम परिवार का भव्य संकीर्तन, श्रद्धालुओं को बांटा शीतल शरबत

निर्जला एकादशी पर श्याम परिवार का भव्य संकीर्तन, श्रद्धालुओं को बांटा शीतल शरबत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 26 / जून / 2026 :  ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पावन निर्जला एकादशी के अवसर पर नई बस्ती स्थित श्री लाड़ली दास मंदिर में श्याम परिवार खुर्जा के तत्वावधान में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए और पूरे मंदिर परिसर में खाटू श्याम के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

वरिष्ठ समाजसेवी डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने बताया कि श्री लाड़ली दास मंदिर में प्रत्येक एकादशी पर नियमित रूप से संकीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान का गुणगान करते हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान विनीत आर्य ने निर्जला एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित है। उन्होंने बताया कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार निर्जला एकादशी पर जल से भरे कलश का दान करने से वर्षभर की सभी एकादशियों के व्रत के समान फल प्राप्त होता है।

इस अवसर पर यूथ ऑनेस्ट क्लब खुर्जा की ओर से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण सेवा भी आयोजित की गई। भीषण गर्मी के बीच लोगों ने इस सेवा की सराहना करते हुए क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

सेवा कार्य में क्लब के अध्यक्ष यश गुप्ता, सचिव विशाल पोद्दार, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक पुनीत गुप्ता, विकास वर्मा सहित क्लब के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’, एडवोकेट रोहित बंसल तथा श्री श्याम प्रेमी मस्त मंडल के सदस्य भी सेवा भाव से उपस्थित रहे।

समाजसेवी विकास वर्मा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में सेवा, परोपकार और आपसी सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment