Home » बुलंदशहर » समाजसेवी दौली सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सपा नेता गजराज सिंह नागर

समाजसेवी दौली सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे सपा नेता गजराज सिंह नागर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला  : 25 / जून / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी समाजसेवी आर.के. सोलंकी के पिता एवं वरिष्ठ समाजसेवी दौली सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता गजराज सिंह नागर गांव पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी।

बताया गया कि बीमारी के चलते तीन दिन पूर्व दौली सिंह का निधन हो गया था। निधन की सूचना मिलने पर गजराज सिंह नागर अपनी टीम के साथ खानपुर पहुंचे और शोक सभा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। शोक सभा में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दिवंगत दौली सिंह के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This