Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में लोजपा (रामविलास) की दलित चौपाल आयोजित, संगठन और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

गोरखपुर में लोजपा (रामविलास) की दलित चौपाल आयोजित, संगठन और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर 

 

गोरखपुर : 25 / जून / 2026 :  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा मंगलवार को रामलीला मैदान स्थित शहनाई मैरेज हॉल में “दलित चौपाल” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चौपाल के मुख्य अतिथि पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव पासी ने पासी-पासवान समेत दलित समाज से सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को अपना नेतृत्व स्वयं तैयार करना होगा और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने समाज के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की रक्षा और सामाजिक विकास में दलित समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने वर्तमान समय में समाज के भीतर से नेतृत्व विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने “पी-3” (पंडित, पासी-पासवान और दलित समाज) की एकजुटता की बात करते हुए कहा कि विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय और सहयोग से सामाजिक सम्मान तथा राजनीतिक भागीदारी को और मजबूत किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने का आह्वान किया।

गठबंधन संबंधी सवालों पर उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। अंतिम राजनीतिक निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा समयानुसार लिया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, महानगर अध्यक्ष सुगंध सिंह, सौरभ त्रिपाठी, धीरज उपाध्याय, अग्नि पासवान, अनुराग तिवारी, गौरव श्रीवास्तव, आफताब जिलानी, हाजी मोहम्मद साजिद, आर.के. राणा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This