Home » बुलंदशहर » ट्रैक्टर से तारबंदी तोड़ मूंग की फसल उजाड़ने का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

ट्रैक्टर से तारबंदी तोड़ मूंग की फसल उजाड़ने का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 25 / जून / 2026 :  ककोड़  थाना क्षेत्र के गांव दस्तूरा निवासी मिथिलेश पत्नी राजकुमार ने कुछ लोगों पर उनकी कृषि भूमि में नुकसान पहुंचाने और खड़ी फसल नष्ट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

मिथिलेश ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष पूर्व बिछट सुजानपुर गांव में लगभग साढ़े दस बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। वर्तमान में उनका परिवार नोएडा में निवास करता है। उनका आरोप है कि करीब एक माह पूर्व गांव के दो लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी।

पीड़िता के अनुसार, हाल ही में रात करीब 9 बजे आरोपितों ने ट्रैक्टर की मदद से खेत के चारों ओर लगे सीमेंट के पिलर और तार तोड़ दिए तथा खेत में खड़ी मूंग की फसल को जोतकर नष्ट कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर वह गांव पहुंचीं और मामले की जानकारी ली।

न्याय की मांग को लेकर पीड़िता ने एसएसपी के समक्ष उपस्थित होकर पूरे मामले से अवगत कराया। एसएसपी ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं पीड़िता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This