Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: अरनिया पुलिस व स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

बुलंदशहर: अरनिया पुलिस व स्वाट टीम की बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 26 / जून / 2026 :  अरनिया थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश तालिब के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके दूसरे साथी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में दोनों आरोपी भैंस चोरी और मोटरों से कॉपर तार चोरी की कई घटनाओं में वांछित पाए गए। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, चोरी का कॉपर तार, एक बाइक तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं।

घायल बदमाश तालिब को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ अरनिया थाना क्षेत्र के क्यौली-किनुआ अंडरपास के पास हुई। पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This