Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर: बुलेट लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

बुलंदशहर: बुलेट लूटकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 खुर्जा : 29 / जून / 2026 :  खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस ने 25 जून को हुई बुलेट बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके से दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्धों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। दूसरे आरोपी कपिल को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेमड़ा गांव निवासी रोहित और कपिल के रूप में हुई है। इनके कब्जे से एक तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, लूटी गई बुलेट बाइक तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This