खुर्जा : 29 / जून / 2026 : एंटी करप्शन मूवमेंट भारत की ओर से सिंघानिया हेल्थकेयर के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि युक्ति कौशिक और डॉ. पूजा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मेडिकल कैंप में 48 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराईं।

शिविर को सफल बनाने में कैंप संयोजक अतुल गोविल, सह संयोजक रवि वर्मा, महिला कैंप संयोजिका शीतल रानी व प्रीति कुमारी, कैंप इंचार्ज चमन लाल जनेजा, जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा, जिला महामंत्री विपिन सिसोदिया, जिला सचिव शेखर वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गुप्ता, संरक्षक सकूल तायल, वंश गुप्ता, ललित कुमार शर्मा, अमित कुमार, विकास सोनी, विकास वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, गजेंद्र प्रताप वर्मा, सुनील कुमार सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि एंटी करप्शन मूवमेंट भारत समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी आमजन के हित में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं अन्य जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया।
![]()
