Home » बुलंदशहर » कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

कार की टक्कर से युवक गंभीर घायल, एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 27 / जून / 2026 :  ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर हुसैनपुर निवासी राकेश पुत्र नन्नू की शिकायत पर पुलिस ने सड़क हादसे के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, 11 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे उनका बेटा यश राघव मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था।

आरोप है कि सागर सिटी कॉलोनी के पास पीछे से तेज रफ्तार में आई एक वैगनआर कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में यश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया।

राकेश का आरोप है कि दुर्घटना के बाद कार चालक कुछ देर मौके पर रुका, लेकिन बाद में वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन घायल को पहले वैर अस्पताल ले गए, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बुलंदशहर के अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसके पैर का ऑपरेशन कराया गया और वर्तमान में भी उसका इलाज जारी है।

पीड़ित की शिकायत और एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर संबंधित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This