Home » नई दिल्ली » राज्यसभा के सात नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

राज्यसभा के सात नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 29 / जून / 2026 :  राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को राज्यसभा के सात नवनिर्वाचित एवं पुनर्निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वाले सदस्यों में मानसिंह मेरामन परमार, तरुण चुघ, डॉ. अलका सिंह, जितेंद्र मेघजीभाई कंजारिया, राजेंद्र हीरालाल जैन, एम. नागराजा और अधिकारीमायुम शारदा देवी शामिल रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान चार सदस्यों ने हिंदी, एक ने कन्नड़, एक ने पंजाबी और एक सदस्य ने मणिपुरी भाषा में शपथ ली। इनमें दो सदस्य गुजरात से, जबकि कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर और राजस्थान से एक-एक सदस्य राज्यसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश और प्रफुल्ल पटेल सहित राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी तथा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This