Home » उत्तर प्रदेश » चौरी-चौरा तहसील सभागार में अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ बैठक, संगठन व क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

चौरी-चौरा तहसील सभागार में अधिवक्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ बैठक, संगठन व क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक ,गोरखपुर

 

चौरी-चौरा : 9 / जुलाई / 2026 :  तहसील सभागार में आयोजित एक बैठक में स्थानीय नेता अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” ने अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रवासियों के साथ क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक तैयारियों को लेकर चर्चा की।

बैठक के दौरान विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, बूथ स्तर तक जनसंपर्क को मजबूत बनाने तथा विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष बाके लाल निषाद, महामंत्री अमिताभ बच्चन एडवोकेट, नरेंद्र सिंह एडवोकेट, सुभाष पासवान एडवोकेट, गिरीश चंद्रा एडवोकेट सहित अनेक अधिवक्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार सिंह “टप्पू भैया” ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से जनहित के मुद्दों पर सहयोग बनाए रखने की अपील की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This