बुलंदशहर : 21 / जुलाई / 2026 : पहासू थाना क्षेत्र के कस्बा पहासू में बाबा साहब को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए एक युवक की आक्रोशित भीड़ ने पुलिस अभिरक्षा में सरेआम पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, युवक द्वारा बाबा साहब पर कथित अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले जा रही थी, इसी दौरान मठ मंदिर के पास आक्रोशित भीड़ ने युवक को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुई पिटाई का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












