Home » उत्तर प्रदेश » सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से डुमरी स्वांगीपट्टी में शोक की लहर, विधायक मोहन वर्मा ने पीड़ित परिवारों से मिलकर दी सांत्वना

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत से डुमरी स्वांगीपट्टी में शोक की लहर, विधायक मोहन वर्मा ने पीड़ित परिवारों से मिलकर दी सांत्वना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाटा (कुशीनगर) : 24/ जुलाई / 2026 :  हाटा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा डुमरी स्वांगीपट्टी में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की आकस्मिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। दुर्घटना में विवेक सिंह (पुत्र हीरालाल सिंह), माधुरी देवी (पत्नी अनिरुद्ध सिंह) तथा शालू सिंह (पत्नी महेंद्र सिंह) का निधन हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर हाटा के विधायक मोहन वर्मा ने शोकाकुल परिवारों से उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को सांत्वना देते हुए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस दुखद घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर निर्देश दिया कि मृतकों के आश्रितों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना सहित अन्य सभी पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र उपलब्ध कराया जाए।

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदय विदारक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान कुशीनगर विहिम के जिला मंत्री प्रतीक बरनवाल, मुंशी सिंह, ग्राम प्रधान सतीश गुप्ता, बब्लू भाई (बक्शा वाले) सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This