सुनील पाठक , गोरखपुर
अयोध्या : 24/ जुलाई / 2026 : रामनगरी अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के तिहूरा माझा स्थित केसरी नंदन विद्यालय के पूर्व छात्र बबलू यादव के रेलवे विभाग में असिस्टेंट लोको पायलट पद पर चयन होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक एवं समाजसेवी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने बबलू यादव को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और इसे विद्यालय, क्षेत्र एवं जनपद के लिए गौरव का विषय बताया इस अवसर पर सुरेश यादव ने कहा कि बबलू यादव की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर, इंजीनियर तथा अन्य सरकारी सेवाओं के लिए तैयार करना है।
विद्यालय से अब तक लगभग 50 छात्र-छात्राएं विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित हो चुके हैं और इस वर्ष भी कई विद्यार्थियों के चयन की उम्मीद है सम्मानित छात्र बबलू यादव ने विद्यालय प्रशासन एवं समाजसेवी संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में मिली शिक्षा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्था के सहयोग से ही वह रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट बनने का सपना पूरा कर सके।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, विद्यालय और परिवार को दिया कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गौरव यादव, प्रवेश यादव, समाजसेवी संस्था के सदस्यगण, दुर्गा माझी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












