Home » उत्तर प्रदेश » करोड़ों खर्च के बावजूद कोलहूवा महरिया रेलवे अंडरपास में जलभराव, राहगीरों को 2 की जगह 8 किलोमीटर का सफर

करोड़ों खर्च के बावजूद कोलहूवा महरिया रेलवे अंडरपास में जलभराव, राहगीरों को 2 की जगह 8 किलोमीटर का सफर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 24/ जुलाई / 2026 :  गोरखपुर जनपद के कोलहूवा महरिया रेलवे अंडरपास में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद रिसाव की समस्या खत्म नहीं हो सकी है। अंडरपास में लगातार पानी भरने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बाद अंडरपास में जलभराव और बढ़ जाता है, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के समय जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है।

राहगीरों के जहां हुसेनगंज पहुचने के लिए दो किलोमीटर की दूरी जाना पड़ता था वही पानी भरने के कारण आठ किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ रहा है।

बताया जाता है कि जिले में बने ऐसे रेलवे अंडरपासों के निर्माण पर प्रत्येक परियोजना में छह करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई, लेकिन रिसाव और जलभराव के कारण लोगों को राहत मिलने के बजाय परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This