Home » बुलंदशहर » रिटायरमेंट से एक दिन पहले PHC के वार्ड बॉय का शव फंदे से लटका मिला

रिटायरमेंट से एक दिन पहले PHC के वार्ड बॉय का शव फंदे से लटका मिला

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 30 / जुलाई / 2026 :  बुलंदशहर जिले के चोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में उस समय सनसनी फैल गई, जब अस्पताल के ड्रेसिंग रूम में वार्ड बॉय का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान चोला निवासी 60 वर्षीय राकेश सोलंकी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि राकेश सोलंकी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले थे। रिटायरमेंट से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से अस्पताल कर्मियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment