Home » उत्तर प्रदेश » नेपाल-भूटान सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, अयोध्या में संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव

नेपाल-भूटान सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, अयोध्या में संपन्न हुआ गुरु पूर्णिमा महोत्सव

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

अयोध्या  : 31 / जुलाई / 2026 :  रामनगरी के कारसेवकपुरम में अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘पारमेष्टि गुरु शक्ति गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026’ का गुरुवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल और भूटान से आए 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं एवं साधकों ने भाग लिया।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व प्रसिद्ध तांत्रिक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक नन्दकिशोर श्रीमाली के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके सानिध्य में साधकों ने गुरु भक्ति, आध्यात्मिक साधना और निखिल मंत्र विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल की। गुरु दर्शन के लिए पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक रहा।

आयोजकों ने बताया कि निखिल मंत्र विज्ञान की परंपरा की स्थापना राजस्थान के डॉ. नारायण दत्त श्रीमाली ने की थी, जिसे आगे बढ़ाते हुए नन्दकिशोर श्रीमाली देश-विदेश के साधकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, सरयू तट और भरतकुंड सहित अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी किए।मुख्य संयोजक फौजदार सिंह ने कहा कि गुरु के सानिध्य से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने बताया कि नन्दकिशोर श्रीमाली का आध्यात्मिक संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

आयोजन की सफलता में दिवाकर सिंह, राम मिलन सिंह, शिवदास सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, डॉ. दिनेश मिश्रा, मनोज, मीरा मिश्रा, रमाशंकर यादव और बाबू हरिद्वार सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment