Home » उत्तर प्रदेश » अयोध्या में सावन मेले की धूम, सरयू स्नान के बाद शिवालयों में जलाभिषेक

अयोध्या में सावन मेले की धूम, सरयू स्नान के बाद शिवालयों में जलाभिषेक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

अयोध्या : 31 / जुलाई / 2026 :  सावन मेले के शुभारंभ के साथ गुरुवार को रामनगरी शिवभक्ति में सराबोर नजर आई। सरयू स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने नागेश्वरनाथ सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया, जबकि हनुमानगढ़ी और श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रशासन ने मेले के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा, सफाई और यातायात की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने बताया कि सरयू घाटों पर सुरक्षा घेरा बनाया गया है और मेले के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अयोध्या के आध्यात्मिक वातावरण की प्रशंसा की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment