Home » उत्तर प्रदेश » शिक्षक से समाजसेवी तक: काजी आबिद अली को मिली नई जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी

शिक्षक से समाजसेवी तक: काजी आबिद अली को मिली नई जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

सिद्धार्थनगर  : 31 / जुलाई / 2026 :  सिद्धार्थनगर जनपद के जाबजौवा निकट हॉलौर निवासी काजी अब्दुल हामिद वर्षों पूर्व अपने परिवार के साथ रोज़गार की तलाश में मुंबई चले गए थे। उन्होंने ट्रक चालक के रूप में कड़ी मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण किया और अपने पुत्र काजी आबिद अली को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षा दिलाई।

वर्तमान में काजी आबिद अली स्नातक हैं और मुंबई के कुर्ला में रहकर सामाजिक कार्यों के साथ शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अपनी उत्कृष्ट शिक्षण क्षमता के बल पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

हाल ही में काजी आबिद अली को मानवता कल्याण विश्व प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र प्रदेश के पर्यवेक्षक के रूप मे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी मिलने पर उनके पैतृक गांव तथा आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर काजी हाजी अयूब, काजी इरशाद अहमद, काजी शमशाद अहमद, काजी अकरम, सैय्यद हैदर रिजवी, शेख अब्दुल रहीम, प्रधान इनामुद्दीन, काजी अफसर अली, काजी नियाज अहमद, शौकत अली, चौगले तथा पठान सकील सहित अनेक शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment