Home » उत्तर प्रदेश » सिवान के विद्यालय में बच्चों को मिले निःशुल्क स्कूल जूते, समाजसेवा की मिसाल बने सुशील चतुर्वेदी

सिवान के विद्यालय में बच्चों को मिले निःशुल्क स्कूल जूते, समाजसेवा की मिसाल बने सुशील चतुर्वेदी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

अयोध्या  : 31 / जुलाई / 2026 :   सिवान सदर बिहार में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय अयोध्या के समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी ने बिहार के सिवान सदर स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, धर्मकरियार में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्कूल जूतों का वितरण किया।

जूते पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर सुशील चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे सहयोग से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे शिक्षा के प्रति अधिक प्रेरित होते हैं।

जूता वितरण के साथ विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश श्रीवास्तव, अतुल सिंह, अनिमेष, उज्ज्वल, अभिषेक, राजीव तिवारी सहित विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने सुशील चतुर्वेदी के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।कार्यक्रम का समापन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना और शिक्षा, सेवा तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश देने के साथ हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment