Home » उत्तर प्रदेश » पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की टीम, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की टीम, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

गोरखपुर : 31 / जुलाई / 2026 :  लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देश तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अरुण भारती एवं प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान के मार्गदर्शन में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल 10 वर्षीय पीड़ित बच्ची के परिजनों से मिलने पहुंचा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग तिवारी, जिला महासचिव विभास कुमार पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष सहजनवा भानु प्रताप मिश्रा, अनिल साहनी, युवराज, विशाल, अजय दुबे, अतुलेश्वर पांडेय, श्रवण, संदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) न्याय की लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी। पार्टी नेताओं ने सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, सुरक्षा और अन्य आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

साथ ही उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषी के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment