Home » नई दिल्ली » राष्ट्रमंडल खेल 2026: तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य, पीएम मोदी ने दी बधाई

राष्ट्रमंडल खेल 2026: तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में जीता कांस्य, पीएम मोदी ने दी बधाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 1 / अगस्त / 2026 :  ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के स्टार एथलीट तेजस्विन शंकर ने पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजस्विन शंकर ने सभी 10 स्पर्धाओं में बेहतरीन ऑल-राउंड प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और तेजस्विन की यह सफलता भी पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर तेजस्विन शंकर को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके आगामी प्रतियोगिताओं में भी निरंतर सफलता की कामना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment