नई दिल्ली : 1 / अगस्त / 2026 : राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यामिनी मौर्य ने पूरे मुकाबले में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और उनके खेल में जूडो के प्रति उनका जुनून तथा समर्पण साफ दिखाई दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि यामिनी की यह सफलता देश के कई युवाओं को जूडो की ओर प्रेरित करेगी।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यामिनी मौर्य को रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं और उनके आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी शानदार प्रदर्शन की कामना की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












