Home » बुलंदशहर » “ए आई फॉर ऑल” विषय पर एकेपी डिग्री कॉलेज में व्याख्यान आयोजित

“ए आई फॉर ऑल” विषय पर एकेपी डिग्री कॉलेज में व्याख्यान आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 1 / अगस्त / 2026 :   आज को एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य वक्ता संजय कुमार शर्मा, रितु शर्मा, नीलू सिंह, प्रो बीना माथुर तथा महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने संयुक्त रूप से वेद मंत्रों की पावन ध्वनि के साथ में मां सरस्वती के श्रीचरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

आईआईसी सेल प्रभारी एकता चौहान ने बताया कि आज का व्याख्यान “ए आई फॉर ऑल” विषय पर आयोजित किया गया है जिसका उद्देश्य छात्राओं को ए आई के सदुपयोग व दुरुपयोग से परिचित कराना है। मुख्य वक्ता संजय कुमार शर्मा P.Eng, PMP, Smieee, Canada ने ए आई का स्वरूप तथा कार्य पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज ए आई के एथिकल प्रयोग को लेकर चुनौतियां हैं।

आपने ए आई के तत्व डाटा, एल्गोरिदम, कम्प्यूटिंग, मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क के विषय में बताया। आपने ए आई की सार्थकता व नीति निर्माण में प्रयोग को लेकर विचार रखे।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ए आई का प्रयोग बहुत तेजी से प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रहा है । आज ए आई के बिना उन्नति की संभावना असंभव प्रतीत हो रही है।

ए आई के प्रयोग के साथ में चुनौतियां भी बहुत हैं जिनसे निपटने के लिए सावधानी पूर्वक ए आई का प्रयोग अपेक्षित है। महाविद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका नीलू सिंह ने समागत अतिथि वृंदों का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं, शिक्षणेतर कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment