जहांगीरपुर : 1 / अगस्त / 2026 : पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर में शैक्षिक सत्र 2025 – 26 जुलाई माह की एक मासिक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने आए हुए सभी अभिभावकों से शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए सुझाव देने को कहा।
प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने सभी अभिभावकों का स्वागत व अभिनंदन करते हुये अभिभावकों से अपील की कि आप अपने बच्चों को समय अवश्य दें तथा प्रतिदिन उनका गृहकार्य भी अवश्य चैक करें ! बैठक में प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को विद्यालय की प्रगति के साथ साथ छात्र /छात्राओं के लिये विभाग एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही अनेकों लाभकारी योजनाओं से भी अवगत कराया।

अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासन व साफ सफाई की विशेष रुप से सराहना की ! विद्यार्थिओं के पठन पाठन को सुचारू ढंग से संचालन के लिये अतिरिक्त आवश्यक शिक्षकों की व्यवस्था पर एक बार पुनः गम्भीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया जिसके लिये सभी अभिभावकों ने आर्थिक सहयोग करने का वादा भी किया है ताकि विद्यार्थिओं के लिये पठन पाठन में बाधा उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने बैठक में पधारे सभी अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया ! बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ साथ वरिष्ठ प्रवक्ता मदन गोपाल शर्मा , संजय कुमार , राजकुमार आर्य व सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












