खुर्जा में आज संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर ने अध्यक्षता करते हुए लोगों की समस्याओं को सुनाओ और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

खुर्जा : 1 / अगस्त / 2026 : खुर्जा तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ता आज सुबह से ही आना शुरू होगये जिनकी शिकायतों को सुनने के लिए अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर प्रमोद कुमार पांडे ने अध्यक्षता करते हुए लोगों की शिकायत सुनी तथा उपस्थित संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

नवायुक्त उप जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, क्षेत्राधिकार शोभित कुमार अत्रि तथा तहसीलदार सचिन वर्मा ने शिकायतकर्ताओं से वार्ता करते हुए उनकी शिकायतों को निस्तारित करने का प्रयास किया। इस मौके पर लगभग सभी विभागों के संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












