Home » बुलंदशहर » खुर्जा में ‘सम्मान तिरंगा’ एवं वंदे मातरम् गायन से गूंजा तिलक पार्क, देशभक्ति का दिखा उत्साह

खुर्जा में ‘सम्मान तिरंगा’ एवं वंदे मातरम् गायन से गूंजा तिलक पार्क, देशभक्ति का दिखा उत्साह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 2 / अगस्त / 2026 :  राष्ट्र वंदना मिशन के तत्वावधान में राणा डेंटल क्लिनिक के सहयोग से तिलक पार्क में ‘सम्मान तिरंगा’ एवं वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों और वंदे मातरम् की प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक समाजसेवी चेतन बिस्मिल ने देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम का उत्साह जगाया। ग्राम भाईपुर के प्रधान गौरव जयराम एवं कुंज बिहारी सेवा परिकर की ओर से राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जैनिथ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता डेंग ने कहा कि देश के महान क्रांतिकारियों, अमर शहीदों और महापुरुषों के आदर्शों एवं संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर शनि पीठाधीश्वर विजयानंद सरस्वती ने अपने संबोधन में कहा कि सैनिक शस्त्रों से देश की रक्षा करता है, जबकि संत शास्त्रों के माध्यम से समाज की कुरीतियों को दूर करने का कार्य करते हैं। दोनों ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।

इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के वरिष्ठ संरक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल जयराज शर्मा ने इस आयोजन को राष्ट्रनायकों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

इस अवसर पर योगेश शर्मा, अशोक आर्य, गजेंद्र आर्य, गौरव जयराम, प्रदीप चौधरी, बीएसएफ कमांडर मधु राणा, राजेंद्र सिंह, राम लखन राघव, सूबेदार राजवीर सिंह, कैप्टन इमामुद्दीन, सूबेदार अमर सिंह, सूबेदार मेजर देवदत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment