Home » बुलंदशहर » मकान तोड़ने और महिला से अभद्रता का आरोप, पीड़ित परिवार ने न्याय की लगाई गुहार

मकान तोड़ने और महिला से अभद्रता का आरोप, पीड़ित परिवार ने न्याय की लगाई गुहार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा / बुलन्दशहर   : 2 / अगस्त / 2026 :  बुलन्दशहर जिले के चोला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर मकान तोड़ने, महिलाओं के साथ मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित पीढ़ी तुम मलूवा पुत्र देवी सहाय का आरोप है कि 27 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे कुछ लोग हथौड़ा और बुलडोजर लेकर उनके घर पहुंचे और मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। उस समय वह और उनका बेटा घर पर मौजूद नहीं थे। घर में उनकी पुत्रवधू और बेटी थीं।

आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर दोनों महिलाओं के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि पुत्रवधू के साथ अशोभनीय हरकत की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।

पीड़ित के अनुसार, सूचना मिलने पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने चोला थाने और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नामजद तहरीर भी दी, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद न्याय की मांग को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है।

उधर, पीड़ित परिवार की पुत्रवधू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी आपबीती बताते हुए कार्रवाई की मांग कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment