गाजियाबाद : 2 / अगस्त / 2026 : थाना कविनगर पुलिस टीम ने चोरी की घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
घटना एवं पुलिस कार्रवाई का विवरण: दिनांक 01 अगस्त 2026 को थाना कविनगर पुलिस टीम द्वारा शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम आरडीसी कट, कचहरी गाजियाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस द्वारा उसे रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखकर अपनी मोटरसाइकिल पीछे की ओर मोड़कर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे आरडीसी कट चौकी कचहरी क्षेत्र, थाना कविनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ का विवरण: पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिल उसने बापूधाम से चोरी की थी। अभियुक्त के अनुसार वह ग्राहक मिलने पर चोरी की मोटरसाइकिल को अपनी मजबूरी बताकर बेच देता था। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह इसी प्रकार की अन्य घटनाओं को अंजाम देने के लिए जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता: राकेश शर्मा पुत्र राधेलाल, निवासी सिरोधन, थाना कपूरपुर, जिला हापुड़, उम्र करीब 50 वर्ष।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UP14FP6772 बरामद की है।
आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राकेश शर्मा के विरुद्ध कमिश्नरेट गाजियाबाद में चोरी के 05 तथा आर्म्स एक्ट के 02 मुकदमे पंजीकृत हैं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












