गाजियाबाद : 3 / अगस्त / 2026 : श्रावण मास और 11 अगस्त को मनाए जाने वाले श्रावण पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी विद्यालयों को 4 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

यह आदेश कक्षा 12 तक संचालित बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, अन्य सम्बद्ध बोर्डों तथा मदरसा बोर्ड से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। इसी अवधि में जनपद के सभी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान भी बंद रहेंगे।
हालांकि, जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, उन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। आदेश में सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












