गाजियाबाद : 3 / अगस्त / 2026 : राजनगर एक्सटेंशन स्थित ऑफिसर सिटी सोसाइटी में 2 अगस्त 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे 40 वर्षीय हिमिका अग्रवाल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई।

सूचना मिलते ही नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों ने महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका राजेश चंद्र अग्रवाल की पुत्री थीं।
घटना के बाद परिजन मौके पर मौजूद हैं और पुलिस उनसे जानकारी जुटा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि मामले से जुड़े आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












