Home » उत्तर प्रदेश » कांवड़ यात्रा से पहले गाजियाबाद में फायर विभाग अलर्ट, शिविरों का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के निर्देश

कांवड़ यात्रा से पहले गाजियाबाद में फायर विभाग अलर्ट, शिविरों का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के निर्देश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 3 / अगस्त / 2026 :  कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 3 अगस्त 2026 को अग्निशमन एवं आपात सेवा, गाजियाबाद द्वारा विभिन्न कांवड़ मार्गों पर स्थापित शिविरों का सघन निरीक्षण किया गया।

इस दौरान शिविरों में आग से बचाव के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए शिविर संचालकों को आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।

अग्निशमन दल ने शिविरों में हर समय रेत, बालू और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध रखने को कहा, ताकि किसी भी आकस्मिक आग की स्थिति में तत्काल प्रारंभिक नियंत्रण किया जा सके। शिविर संचालकों को सभी अग्निशामक यंत्रों को पूरी तरह कार्यशील रखने, विद्युत तारों और अस्थायी विद्युत संयोजनों का सुरक्षित उपयोग करने तथा अधिक विद्युत भार से बचने की हिदायत दी गई।

गैस सिलेंडरों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित एवं हवादार स्थान पर रखने के निर्देश दिए गए। मुख्य पंडाल को भोजन बनाने के स्थान से पर्याप्त दूरी पर रखने तथा रसोई स्थल पर अग्निशामक यंत्र, रेत और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके साथ ही आपातकालीन निकास मार्ग को हर समय अवरोधमुक्त रखने और ज्वलनशील सामग्री को विद्युत उपकरणों तथा आग के स्रोतों से सुरक्षित दूरी पर रखने के निर्देश दिए गए।

अग्निशमन एवं आपात सेवा, गाजियाबाद द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख कांवड़ मार्गों और शिविरों में लगातार निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम करना है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment