ककोड़ 9 / अगस्त / 2026 : ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव दस्तूर निवासी चरण सिंह ने आरोप लगाया कि घरेलू विवाद के बाद उनकी पुत्रवधू ने मायके वालों को बुला लिया। आरोप है कि करीब चार-पांच लोग कार से उनके घर पहुंचे और घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए चरण सिंह, उनकी पत्नी और बेटी पूजा के साथ लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट कर दी।

पीड़ित के अनुसार घटना में तीनों को काफी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। चरण सिंह ने पुलिस अधिकारियों से मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पीड़ित ने ककोड़ थाने के अलावा एसएसपी कार्यालय, सीओ सिकंदराबाद तथा मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










