खुर्जा : 8 / अगस्त / 2026 : खुर्जा नगर स्थित वेद यज्ञ दत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर में श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज समिति की ओर से कांवड़ मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विधायक मीनाक्षी सिंह सहित अतिथियों ने किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता रंजना गौतम, उपजिलाधिकारी खुर्जा सत्येंद्र कुमार, निरीक्षक राजेश कुमार, थाना खुर्जा देहात प्रभारी भुवनेश कुमार सिंह, डॉ. हिमांशु एवं डॉ. सुधांशु समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समिति के प्रधान हैप्पी वर्मा, विकास वर्मा, सचिव शैलेंद्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश वर्मा, संरक्षक रामकृष्ण वर्मा, विकास सोनी, शेखर वर्मा, रिंपी वर्मा, दिनेश वर्मा, वासु वर्मा और ललित वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि कांवड़ मेले के माध्यम से शिवभक्तों की सेवा और सहयोग के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









