Home » बुलंदशहर » बारिश के बीच कांवड़ियों की सुरक्षा में मुस्तैद रही शिकारपुर पुलिस

बारिश के बीच कांवड़ियों की सुरक्षा में मुस्तैद रही शिकारपुर पुलिस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 9 / अगस्त / 2026 :  कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शिकारपुर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर जुटी हुई है। लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम के बावजूद पुलिसकर्मी कांवड़ मार्गों पर लगातार गश्त कर शिवभक्तों की सुरक्षा और सहायता में लगे हैं।

सीओ प्रमोद कुमार सिंह के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, एसएसआई रुद्र प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार देशवाल, एसआई गौरव कुमार, एसआई पुनीत कुमार और एसआई सुलभ कुमार समेत पुलिस टीम लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है।

बारिश के दौरान पुलिस अधिकारी देर रात तक कांवड़ मार्गों पर मौजूद रहे और शिवभक्तों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंद कांवड़ियों को भोजन-पानी उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया।

वहीं, फैंटम पुलिसकर्मी भी लगातार क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। रास्ते में किसी कांवड़िए के भटकने या परेशानी में होने पर पुलिसकर्मी उसकी मदद कर सुरक्षित आगे रवाना कर रहे हैं। पुलिस की इस सक्रियता और सेवाभाव की स्थानीय लोगों व कांवड़ियों ने सराहना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This