Home » बुलंदशहर » केशव माधव विद्यालय ककोड़ में 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

केशव माधव विद्यालय ककोड़ में 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 9 / अगस्त / 2026 :  केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में रविवार को चार दिवसीय 38वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता सत्र 2026-27 का भव्य उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता में ताइक्वांडो, वूशु एवं टेबल टेनिस की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढोंडियाल की मौजूदगी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट गौरव मिश्रा ने की, जबकि मुख्य अतिथि सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर कृष्ण शर्मा ने किया।

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने अतिथियों का परिचय कराते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के करीब 30 विद्यालयों से 383 विद्यार्थी विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। खेल प्रतियोगिताओं के दौरान नियमों एवं अनुशासन के पालन के लिए खिलाड़ियों को शपथ भी दिलाई गई। मुख्य वक्ता गौरव मिश्रा ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और अनुशासन के प्रति प्रेरित किया।

क्षेत्रीय खेल संयोजक सतपाल सिंह ने प्रतियोगिता की प्रस्ताविकी प्रस्तुत की, जबकि मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने खेलों के शुभारंभ की घोषणा की। खेलों से संबंधित आवश्यक जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र सिंह ने दी।

इस दौरान ककोड़ नगर पंचायत अध्यक्ष मोहित सिंघल, संघ के जिला संघचालक कृष्णपाल सिंह, विद्यालय कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल, सह व्यवस्थापक कालीचरण सहित विद्यालय के समस्त आचार्य एवं आचार्या बहनें मौजूद रहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment