शिकारपुर : 9 / अगस्त / 2026 : शिकारपुर नगर में परंपरागत अम्बारी जुलूस श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच निकाला गया। जुलूस को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी देहात, क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं कस्बा इंचार्ज सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जुलूस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले से ही बैरियर लगाए थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा और कस्बा इंचार्ज जितेंद्र कुमार देशवाल ने चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर यातायात को व्यवस्थित रखा। पुलिसकर्मी पूरे मार्ग पर लगातार गश्त करते रहे।
जुलूस स्थल के आसपास चाट-पकौड़ी, खिलौने और अन्य सामान की दुकानें भी सजी रहीं। बच्चों ने अपने परिजनों के साथ मेले का आनंद लेते हुए जमकर खरीदारी की। आयोजन के दौरान पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते अम्बारी जुलूस शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










