Home » उत्तर प्रदेश » 35 साल पुरानी रामलीला कमेटी ने पहली बार सार्वजनिक किया पूरा हिसाब, 16.52 लाख खर्च का ब्योरा जारी

35 साल पुरानी रामलीला कमेटी ने पहली बार सार्वजनिक किया पूरा हिसाब, 16.52 लाख खर्च का ब्योरा जारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद : 13 / अगस्त / 2026 :  प्रताप विहार स्थित 35 वर्ष पुरानी श्री रामचरितमानस रामलीला कमेटी ने वित्तीय पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण सार्वजनिक किया। एसडी रॉयल बैंक्विट हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष पं. राजेश शर्मा ने बताया कि पहली बार कमेटी की विधिवत बैलेंस शीट तैयार कराकर लेखा परीक्षित आयकर विवरण दाखिल किया गया है।

कमेटी की ओर से जारी विवरण के अनुसार वर्ष 2025-26 में रामलीला मंचन पर कुल 16,52,994 रुपये खर्च किए गए। कमेटी को 5,76,789 रुपये नकद चंदे के रूप में प्राप्त हुए, जबकि 4,76,205 रुपये बैंक खाते के माध्यम से चंदे के रूप में मिले। इसके अतिरिक्त झूलों और दुकानों से करीब छह लाख रुपये की आय हुई।

अध्यक्ष पं. राजेश शर्मा ने बताया कि कमेटी का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ-साथ वित्तीय व्यवस्था में भी स्पष्टता और जवाबदेही बनाए रखना है। इसी दिशा में पहली बार आय-व्यय का पूरा लेखा तैयार कराकर उसे लेखा परीक्षण की प्रक्रिया से गुजारा गया है।

उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान के विकास को लेकर करीब दो करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं। प्रस्तावित कार्यों में बेसमेंट हॉल, कलाकारों के लिए मेकअप कक्ष, पोल लाइट, दर्शकों के लिए बेंच, चारदीवारी, मुख्य द्वार, शौचालय तथा मंच की मरम्मत और निर्माण शामिल हैं। इन विकास कार्यों से रामलीला मैदान की सुविधाओं में विस्तार होने की उम्मीद है।

कमेटी की व्यवस्था और विकास कार्यों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने के लिए पांच प्रबुद्धजनों को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। कमेटी पदाधिकारियों का कहना है कि धार्मिक आयोजनों में जनभागीदारी के साथ वित्तीय पारदर्शिता और सामाजिक विश्वास बनाए रखना भी आवश्यक है।

पहली बार सार्वजनिक हुआ पूरा हिसाब

35 वर्ष पुरानी रामलीला कमेटी द्वारा पहली बार बैलेंस शीट और लेखा परीक्षित आयकर विवरण दाखिल कर आय-व्यय का ब्यौरा सार्वजनिक किए जाने को पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कमेटी ने आने वाले समय में भी इसी प्रकार स्पष्ट और व्यवस्थित वित्तीय व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प जताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment