गाजियाबाद : 14 / अगस्त / 2026 : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था की गाजियाबाद इकाई की ओर से शहीद स्थल पार्क, मनन धाम के पास शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दीप जलाकर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह, जिला महासचिव चंदन कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गौरव सेनानी गणेश दत्त तथा जिला युवा अध्यक्ष पुष्कर सिंह मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके आदर्शों और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाएं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की आन, बान और शान को बनाए रखने का संकल्प लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










