खुर्जा : 14 / अगस्त / 2026 : स्वतंत्रता दिवस समारोह की श्रृंखला के तहत भारतीय जनता पार्टी खुर्जा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित महान क्रांतिकारियों एवं वीर बलिदानियों के स्मारक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया। इसके बाद स्मारकों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्मारक स्थलों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद रखना तथा उनकी स्मृतियों को सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश सेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है।
कार्यक्रम में भाजपा खुर्जा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, नगर महामंत्री नवीन माहौर, नगर मंत्री सर्वेंद्र पंडित, मनीष गोयल, नगर मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपक गर्ग, पूर्व नगर अध्यक्ष डीसी अग्रवाल, शक्ति केंद्र संयोजक चमन लाल जुनेजा, रवि अग्रवाल, विक्रांत कुमार उर्फ विक्की, राम दिवाकर, शुभम गुप्ता और पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा शंभू सिंह रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने वीर बलिदानियों के बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










