Home » बुलंदशहर » पुलवामा शहीद स्मारक पर देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

पुलवामा शहीद स्मारक पर देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 15 / अगस्त / 2026 :  एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के तत्वावधान में शनिवार को एसएमजेईसी इंटर कॉलेज तिराहा स्थित पुलवामा शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और शहीदों के त्याग एवं बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए देशहित में कार्य करने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता चेतन नटराज ने कहा कि स्वतंत्रता के अधिकार के साथ देश की आजादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, ईमानदारी, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

भाजपा नेता राम दिवाकर ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और एकता भारत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने का संदेश दिया।

एंटी करप्शन मूवमेंट भारत के जिला अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सैनिकों एवं अतिथियों का पटका पहनाकर और बुके भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि देश के वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जोश और भावनाओं से भर दिया। प्रताप सिंह धनोलिया, सोम शर्मा और वैभव गर्ग ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उत्साह बढ़ाया। भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर मधु कुमार सिंह राणा, सूबेदार राजवीर सिंह, सुनैना अग्रवाल, डॉ. साधना अग्रवाल, अतुल गोविल, रविप्रकाश कौशल, वंश गुप्ता, अनिल वर्मा, शेखर वर्मा, हितेश गुप्ता, सुनील गौतम, राजीव वासने, विकास वर्मा, विकास सोनी, शाकुल तायल, अमित कुमार, शीतल रानी, प्रीति, दुर्गेश सराफ, चमन लाल जुनेजा, गजेंद्र प्रताप वर्मा, हितेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, मनीष गुप्ता, पवन कुमार, संजय कुमार गर्ग, उमाशंकर, संजय कुमार वर्मा, विनोद खुराना, सत्येंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना के साथ हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment