Home » उत्तर प्रदेश » इंदु शिशु विद्या सदन में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

इंदु शिशु विद्या सदन में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 15 / अगस्त / 2026 :  ममता की छांव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित इंदु शिशु विद्या सदन, संत रविदास कॉलोनी, विजय नगर सेक्टर-9 में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया और विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद ट्रस्ट के चेयरमैन मेघराज अरोड़ा, स्कूल समिति के प्रबंधक एवं ट्रस्ट संरक्षक डॉ. राज कुमार आर्य तथा कोषाध्यक्ष डॉ. एम.एल. त्रिपाठी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम में खुशी और गौरव ने देशभक्ति कविता प्रस्तुत की। डॉ. राज कुमार आर्य ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, कविताओं और नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। सनम की कविता पर प्रतिज्ञा, आंचल और इशिका ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं वाणी, हेमा और मयंक ने देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत कीं। खुशी, लक्ष्मी और नैना ने देशभक्ति गीत पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं।

ट्रस्ट के मंत्री आमोद कपूर और संरक्षक स्वरूप नारायण ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए देशप्रेम, अनुशासन और अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने की सीख दी। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एस.के. नंदा ने बच्चों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश में निर्मित वस्तुओं का प्रयोग कर हम देश की अर्थव्यवस्था और विकास में योगदान दे सकते हैं। एस.के. उपाध्याय ने बच्चों को अच्छे संस्कार और सभ्यता सिखाने में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रिंस और हनिक ने देशभक्ति गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। ट्रस्ट के चेयरमैन मेघराज अरोड़ा ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। ट्रस्ट की सचिव एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
समारोह के समापन पर विद्यालय के सभी बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई। ट्रस्ट की ओर से प्रत्येक वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों को यूनिफॉर्म उपलब्ध कराई जाती है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक मुन्नी लाल बरनवाल, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार शर्मा, कार्यालय प्रमुख बी.डी. सागर, स्कूल समिति की मंत्री सुधा रानी, सह मंत्री सुशीला सागर, वरिष्ठ शिक्षक राजेश सिंह, शिक्षिका प्रिया सेठी, कुमारी संध्या और आयुष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल समिति की सह प्रबंधक एवं योग शिक्षिका अर्चना शर्मा ने किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment