खुर्जा : 15 / अगस्त / 2026 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुर्जा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया ने पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शहजाद चौधरी के आवास से किया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा बिंदा वाला चौक, कबाड़ी बाजार चौराहा, चंद्रशेखर आजाद पदम सिंह गेट, शहीद भगत सिंह चौक और जेवर अड्डे से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि और डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा तरीनान और फूटा दरवाजा होते हुए फूटा दरवाजा पर संपन्न हुई।
इस दौरान पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया, पूर्व प्रत्याशी नंद किशोर वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी शहजाद चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अ. स. आसिफ जमाली, पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी, सोनू गौतम, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओम राज चौहान, जिला सचिव हेमंत राघव, रिजवान प्रधान, हसनगढ़ हबीब रहमान, कल्लू, सुफियान नंबरदार, आसिफ कुरैशी, फहीम उद्दीन बबलू, मौसम मेवाती, इरफान अंसारी, ताहिर सोलंकी, सुफियान मंसूरी, सरफराज मेवाती, अखलाक अंसारी, शहजाद बोपारी, दिनेश राघव और सानू ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









