बुलंदशहर : 15 / अगस्त / 2026 : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कार्यालय पर देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद फूल-मालाओं से स्वागत कर मिष्ठान का वितरण किया गया।

इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॉपी-पेन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में संगठन के जिला अध्यक्ष गौरव तोमर, प्रदेश सचिव योगेश चौहान, विवेक राघव, देवेंद्र प्रधान, नरेश शर्मा, दिनेश ठाकुर, सुमन राघव, शिवराम राघव, सुरेश सिंह, शोभित सोलंकी और दिनेश जादौन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









