Home » नई दिल्ली » फहीमुद्दीन फम्मन को भारत सम्मान से किया सम्मानित

फहीमुद्दीन फम्मन को भारत सम्मान से किया सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली  : 15 / अगस्त / 2026 :  राजधानी दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के ‘भारत सम्मान समारोह’ में सम्मानित होने वाले खुर्जा क्षेत्र के नागरिक फहीमुद्दीन ‘फम्मन’ को उनके कार्यालय पहुंचकर सम्मानित किया गया। अपरिहार्य कारणों के चलते वह दिल्ली में आयोजित समारोह में शामिल नहीं हो सके थे।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा-70, खुर्जा के वरिष्ठ नेता एवं मुकेश मासूम फाउंडेशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार मासूम ने फहीमुद्दीन फम्मन के कार्यालय पहुंचकर उन्हें पटका पहनाया और ‘भारत सम्मान’ की शील्ड भेंट कर नागरिक सम्मान से नवाजा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई गईं। कार्यक्रम में खुर्जा कोतवाल की गरिमामयी उपस्थिति भी रही।

इस अवसर पर मुकेश कुमार मासूम ने कहा कि ‘भारत सम्मान’ का उद्देश्य समाज, राष्ट्रहित और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं और व्यक्तित्वों को पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मान समाज के अन्य लोगों और युवाओं को भी राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में फहीमुद्दीन फम्मन, कैलाश भागमल प्रधान, शानू बेग, अरबाज बेग, साकिर अंसारी समेत क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment