Home » बुलंदशहर » रक्षाबंधन पर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस, बहनों को नहीं होने दी परेशानी

रक्षाबंधन पर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी पुलिस, बहनों को नहीं होने दी परेशानी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिकंदराबाद : 28 / अगस्त / 2026 :  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने मायके जाने वाली माताओं और बहनों की सुविधा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सीओ सिकंदराबाद दीपक तिवारी के नेतृत्व में ककोड़, चोला, सिकंदराबाद और गुलावठी पुलिस की टीमों ने विभिन्न मार्गों पर यातायात व्यवस्था को संभालते हुए लोगों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराया।

त्योहार के चलते सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगातार ड्यूटी करते हुए यातायात को नियंत्रित किया। पुलिस की सक्रियता के चलते कहीं भी जाम की गंभीर स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।

कड़ी धूप और गर्मी के बीच पुलिसकर्मी घंटों सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालते दिखाई दिए। पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और यातायात को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्थानीय लोगों ने रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

गाजियाबाद में 170 ग्राम प्रहरी सम्मानित, पुलिस आयुक्त ने बढ़ाया उत्साह,  अपराध नियंत्रण और ग्रामीण सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों की भूमिका अहम, टॉर्च, लाठी, टिफिन, सीटी डोरी और बैग देकर किया सम्मानित

Read More »

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This