बुलंदशहर : 19 / सितम्बर / 2026 : जहांगीरपुर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर (एसआई) कुंवरपाल का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार के लिए खुर्जा स्थित कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हृदयघात होने की आशंका जताई जा रही है।
मुरादाबाद निवासी एसआई कुंवरपाल वर्ष 1986 में बतौर आरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे। लंबे पुलिस सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दीं। पिछले करीब एक वर्ष से वह जहांगीरपुर थाने में तैनात थे।
शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन एवं पुलिसकर्मी उन्हें आनन-फानन में खुर्जा के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने कुंवरपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










