Home » गोरखपुर » मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान, महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक गोरखपुर 

 

बस्ती : 2 / अक्टूबर / 2026 :   पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को एंटी रोमियो स्क्वाड एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना रुधौली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

एंटी रोमियो टीम ने रुधौली बाजार, भानपुर रोड, दसिया मोड़, कोचिंग सेंटर के आसपास तथा प्रमुख सड़कों और चौराहों पर चेकिंग की। टीम ने डीएनसी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रुधौली की छात्राओं को भी महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग की जानकारी दी।

अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 29 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। वहीं, एक युवक से माफीनामा भरवाकर चेतावनी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने की अपील की।

अभियान में प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता, महिला हेड कांस्टेबल सुनीता यादव, महिला कांस्टेबल ममता चौहान एवं महिला कांस्टेबल रश्मि सिंह शामिल रहीं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment