Home » बुलंदशहर » मिशन शक्ति केंद्र की काउंसलिंग से दंपति में सुलह, साथ रहने को हुए राजी

मिशन शक्ति केंद्र की काउंसलिंग से दंपति में सुलह, साथ रहने को हुए राजी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 2 / अक्टूबर / 2026 :   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए मिशन शक्ति केंद्र द्वारा लगातार काउंसलिंग कर दंपतियों के बीच आपसी विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में 2 अक्टूबर 2026 को थाना चोला स्थित मिशन शक्ति केंद्र पर पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद से संबंधित मामले में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और काउंसलिंग के माध्यम से आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया।

काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया और साथ रहने के लिए राजी हो गए। दोनों ने एक-दूसरे को विश्वास दिलाया कि वे बीती बातों को भूलकर नवजीवन की नई शुरुआत करेंगे और हंसी-खुशी अपना वैवाहिक जीवन व्यतीत करेंगे।

मिशन शक्ति टीम प्रभारी ने दंपति को नवजीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए समझाया कि भविष्य में बीती बातों को लेकर विवाद न करें तथा आपसी प्रेम, विश्वास और सौहार्द के साथ जीवन व्यतीत करें।

 

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment