Home » बुलंदशहर » सेवा संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में प्रतिभागियों का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान का किया शुभारंभ, आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में प्रतिभागियों का सम्मान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिकंदराबाद : 2 / अक्टूबर / 2026 :   सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वस्थ बेबी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेता बच्चों को पोषण पोटली देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नवीन पोषाहार से तैयार व्यंजन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। पोषण ट्रैकर के माध्यम से सैम/मैम बच्चों के कुपोषण में सुधार तथा अन्य विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नव चयनित आंगनवाड़ी सहायिकाओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाल पोषण, मातृ स्वास्थ्य और आंगनवाड़ी सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment