जहांगीरपुर : 2 / अक्टूबर / 2026 : माध्यमिक शिक्षा विभाग, जनपद झांसी द्वारा आयोजित 70वीं प्रादेशिक माध्यमिक विद्यालयीय मलखंभ प्रतियोगिता 2026-27 में पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर की मलखंभ टीम ने मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार तीसरी बार तृतीय स्थान प्राप्त कर जीत की हैट्रिक बनाई।
28 से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र सूरज और कक्षा 9 के छात्र लविश का राष्ट्रीय स्तर की मलखंभ प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने टीम के कोच राजकुमार आर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय की मलखंभ टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
साथ ही दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
उन्होंने कहा कि मलखंभ की यह विधा संस्था की प्राचीन धरोहर रही है, जिसे पिछले तीन वर्षों में पुनः सक्रिय किया गया है।
झांसी से वापस लौटी मलखंभ टीम का विद्यालय की प्रार्थना सभा में स्वागत और सम्मान किया गया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन उज्जैन, मध्य प्रदेश में किया जाएगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










